विदिशाः मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिले के नटेरन थाना अंतर्गत जोहद में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी। इस हादसे ने सभी को दहला दिया। बस में 48 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि जहां बस गिरी वहां पानी नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल बस गिरने से 20 से अधिक बच्चे घायल है। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।
दरअसल, हादसा उस समय हुआ जब स्कूल से पिकनिक पर लेकर जा रही स्कूल बस पुल को पार कर रही थी। इसी दौरान बस पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। बस पुल से नदी के पत्थरों पर गिरी। हादसे के चलते 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए। इनमें से कुछ गंभीर है। मौके पर मची चीख पुकार स्कूल बस जैसे ही पुल से अनियंत्रित हुई बच्चों को कुछ समझ ही नहीं आया। सब हैरान रहे आए। लेकिन जैसे ही वह पुल से नीचे नदी में गिरी बच्चों की चीख-पुकार मच गई। घायलों ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुन स्थानीय लोग बचाने को दोड़े। वहीं,घटना की जानकारी लगने पर नटेरन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।
